फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Decision to increase sugarcane price is commendable: Vinod

गन्ने का भाव बढ़ाने का फैसला सराहनीय : विनोद

Mon, 27 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Decision to increase sugarcane price is commendable: Vinod
निसिंग। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद राणा गोंदर ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गन्ने के भाव में 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों के हित में कदम उठाया है। विनोद राणा ने बातचीत के दौरान कहा कि किसान मोर्चा की टीम प्रदेश कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर गन्ने के भाव प्रदेश में 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। विनोद राणा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। किसान मोर्चा के जिला सचिव राजकुमार राणा गोंदर ने कहा कि भाजपा सरकार जय भाजपा जय किसान के नारे के साथ किसानों की आये में इजाफा करने में लगी हुई है। इस मौके पर विकास राणा, मांगे राम, राजबीर सिंह,बिटू, रंजीत सिंह, कृष्ण कंबोज, जितेंद्र सिंह, कपिल, जगदीश, सर्वजीत सिंह, शेरा पहलवान, ऋषि राज,सुरेंद्र , राजबीर, धर्मपाल, अर्जुन राणा, रामबीर चौहान, मंदीप विर्क सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed