फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body ofyoung man found on the road

संदिग्ध परिस्थितियों में अल सुबह सड़क पर मिला प्रिंटर मैकेनिक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body ofyoung man found on the road
गांव घीड़ निवासी 33 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। युवक के नाक से खून बहने और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका है। वहीं मृतक के शव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बड़ागांव के पास उसकी बाइक भी खड़ी मिली। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से खून के नमूने व घटना से जुड़े अन्य कई साक्ष्य जुटाए। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। करीब 2 सप्ताह पूर्व पत्नी तरावड़ी स्थित मायके गई थी। पुलिस ने पत्नी नितिका व मृतक युवक की सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कुंजपुरा के अंतर्गत गांव घीड़ निवासी 33 वर्षीय युवक विनीत रहेजा प्रिंटर ठीक करने का कार्य करता था। फोन पर सूचना मिलने के बाद ही वह घर से प्रिंटर ठीक करने के लिए जाता था। इसी तरह वह वीरवार को सुबह घर से करनाल के लिए गया था, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह घीड़ व बड़ा गांव के बीच सड़क किनारे उसका शव पड़ा हुआ मिला। सड़क पर शव पड़ा देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी कुंजपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना उपरांत थाना कुंजपुरा प्रभारी मुनीष कुमार व सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक युवक के नाक से खून निकल रहा था। माथे व शरीर के अन्य कई हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले। बाद में एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से रक्त के नमूनों सहित कई अहम साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता ने फोन कर पूछा था, बेटा घर आओगे, तो बोला जरूर आऊंगा ...
करनाल में अक्सर काम से आने वाले विनीत रहेजा कई बार रात को लेट होने के कारण घर नहीं जाते थे। शहर में ही रुक जाते थे। वीरवार की रात को भी ऐसा ही हुआ। पिता प्रेम रहेजा ने उन्हें फोन कर पूछा कि बेटा घर आओगे या नहीं? तो विनीत बोला कि पापा, जरूर आऊंगा...। लेकिन बेटे के घर नहीं आने से परिवार रात भर परेशान रहा। सुबह उसकी मौत का पता चलने के बाद घर पर मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल की है छोटी बच्ची, कई दिनों से तनाव में था...
मृतक के पिता प्रेम रहेजा ने बताया कि विनीत की एक साल की छोटी बच्ची भी है। पिछले कई दिनों से वह तनाव में था। ज्यादा बोलता भी नहीं था। उन्होंने बताया कि तीन माह से वे गांव घीड़ में रहने लगे हैं। इससे पहले वे करनाल में ही रहते थे।

बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। स्वजनों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। मृतक युवक के पिता प्रेम रहेजा की शिकायत पर विनीत रहेजा की पत्नी नितिका व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। -मुनीष कुमार, एसएचओ कुंजपुरा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed