{"_id":"65b585c34a23e37ac3038aad","slug":"dead-body-of-youth-found-in-western-yamuna-canal-karnal-news-c-18-knl1008-314346-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला युवक का शव
Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। करीब एक सप्ताह पूर्व पश्चिमी यमुना नहर में डूबे विरेंद्र का शव शनिवार को धमनहेड़ी के पास नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उल्लेखनीय है कि बीती 20 जनवरी को वार्ड पांच निवासी विरेंद्र अपनी साइकिल रेहड़ी सहित पश्चिमी यमुना नहर में गिर गया था। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से विरेंद्र को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। विरेंद्र के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
धमनहेड़ी के पास शनिवार को विरेंद्र का शव नहर में उतराता पमिला। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकालकर उसे कब्जे में ले लिया। इस मामले में जांच अधिकारी सलिंद्र का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।