फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of young man could not be found in the canal, case of missing person...

Karnal News: नहर में नहीं मिल सका युवक का शव, गुमशुदगी का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man could not be found in the canal, case of missing person...
कुंजपुरा। मुगल माजरा गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित का शव चौथे दिन रविवार को भी नहर में तलाश किया गया। सर्द मौसम में गोताखोरों ने नहर में शव ढूंढ़ने में काफी मशक्कत की मगर शव नहीं मिल सका। सर्द मौसम में नहर से शव बरामद करना पुलिस के लिए मुश्किल बन गया है। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह से शव की खोजबीन के लिए संपर्क किया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में गुमशुदगी का केस ही दर्ज किया है। शनिवार को कुराली पुल से करीब तीन किलोमीटर तक गोताखोरों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सुमित के मामा के बेटे सुशील ने बताया कि 15 जनवरी को सुमित की शादी होनी निश्चित थी, लेकिन इससे पूर्व परिवार के ही एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश के तहत सुमित की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed