फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a young man found on the road, fear of murder

सड़क पर लहूलुहान मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the road, fear of murder
करनाल। गांव शेखरपुरा से पहले नहर के समीप पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में युवक का शव बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त रांवर निवासी सागर के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगामी जांच की जाएगी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शेखपुरा गांव के युवक सड़क पर दौड़ लगा रहे थे तभी उन्हें एक युवक मृत हालत में पड़ा मिला। जिसके सिर से खून बह रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में लोकी लिखा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो उस दौरान शिनाख्त नहीं हुई। तब पुलिस इसे हादसा मान रही थी। लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त रांवर निवासी सागर के रूप में हुई। परिजनाें का कहना है कि सागर रात को घर से निकला था लेकिन सुबह घर नहीं पहुंचा। उसकी किसी ने हत्या की है। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed