{"_id":"64751f6af96690fa70002e54","slug":"dead-body-found-in-toilet-karnal-news-c-18-knl1031-135503-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शौचालय में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शौचालय में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
घरौंडा। शहर की भोला कॉलोनी में सोमवार को 53 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लोगों ने शव को शौचालय के भीतर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार जालंधर का रहने वाला संजीव कुमार (53) भोला कॉलोनी में पिछले चार माह से किराए में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह 8:30 बजे व्यक्ति के मकान पर युवक खाने का टिफिन देने के लिए पहुंचा तो शौचालय में शव पड़ा था। युवक ने मकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन डाक्टरों ने व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया की वार्ड नंबर छह में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद