फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Days spent in waiting, PG admission schedule not released

Karnal News: इंतजार में बीता दिन, नहीं जारी हुआ पीजी का दाखिला शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Days spent in waiting, PG admission schedule not released
- आवेदन प्रक्रिया संपन्न, प्रदेश में 27737 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 2209 के फार्म पर आपत्ति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में पीजी यानी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तो संपन्न हो चुकी है। लेकिन दाखिले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। बुधवार का दिन भी विद्यार्थियों का इंतजार में बीता। कॉलेजों और विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन ये शेड्यूल जारी नहीं हो पाया। अब कॉलेजों को वीरवार को शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।

प्रदेश में 208 पीजी कॉलेजों में दाखिले दिए जाएंगे। 64 कोर्स में आवेदन मांगे गए हैं। दाखिले के लिए 32111 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 27737 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरा। विभाग की ओर से बुधवार रात तक 26477 आवेदनों के दस्तावेज ऑनलाइन सत्यापित किए गए। इस दौरान फार्म में कमी होने के कारण 2209 आवेदनों पर ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। जबकि देर रात तक भी 1260 आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन होना लंबित रहा।
विज्ञापन


विदित हो कि आवेदन के लिए पहले 25 जुलाई अंतिम तिथि थी। बाद में विभाग की ओर से विद्यार्थियों को एक अवसर और देते हुए अंतिम तिथि को 30 जुलाई तक बढ़ा दिया। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए 31 जुलाई तक का दिन निर्धारित किया गया। जबकि आगामी प्रक्रिया के लिए कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया। ऐसे में बुधवार को देर शाम तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है आवेदनों की स्थिति

कुल पंजीकरण

: 32111

कुल आवेदन

: 27737

दस्तावेज सत्यापन
: 26477

कुल ऑब्जेक्शन
: 2209

सत्यापन लंबित

: 1260

-
किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
390

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
302

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
299

गुरु नानक खालसा कॉलेज
243

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed