फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters waved the flag, 8.62 percent more results

बेटियों ने लहराया परचम, 8.62 फीसदी ज्यादा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Daughters waved the flag, 8.62 percent more results
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। पिछले कुछ वर्षों से बेटियां ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में कर्ण नगरी का सम्मान कायम रखती आ रही हैं। इस बार भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ कर उनसे 8.62 प्रतिशत ज्यादा परीक्षा परिणाम दिया है। लड़कों का परीक्षा परिणाम 63.39 जबकि लड़कियों का परिणाम 72.01 प्रतिशत रहा।
खास बात यह भी है कि बेटियां साल दर साल परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी कर रही हैं। पिछले साल के मुकाबले तीन फीसदी ज्यादा परिणाम बेटियों ने दिया है। इसके अलावा जिले के टॉप तीन स्थानों पर भी बेटियों का दबदबा है। कुल आठ छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। दसवीं की परीक्षा देने वाले कुल 18477 विद्यार्थियों में से 8784 छात्राएं रहीं। इनमें से 6325 छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की है। जिले के 779 राजकीय और 250 निजी स्कूलों में से करीब 200 से ज्यादा स्कूल केवल बेटियों के ही हैं। जहां ये छात्राएं पढ़ती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

2019 में सर्वाधिक 17.54 प्रतिशत की थी बढ़ोतरी
हर साल बेटियों के परीक्षा परिणाम में काफी सुधार आ रहा है। पिछले पांच साल से छात्राएं हर बार परिणाम में बढ़त हासिल कर रही हैं। इस बार भी 03.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सर्वाधिक बढ़ोतरी 2019 में हुई थी। उस समय 2018 के मुकाबले 17.54 प्रतिशत ज्यादा परिणाम बेटियों का रहा था। जबकि 2017 के मुकाबले 2018 में महज 1.14 प्रतिशत ही बढ़ोतरी हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वर्ष कितना रहा बेटियों का परिणाम
वर्ष परिणाम बढ़त
2022 72.01 03.01
2020 69 04
2019 65 17.54
2018 47.46 01.14
2017 46.32 -
(2021 में बिना परीक्षा किया गया पास)
इस बार छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
स्थिति लड़के लड़कियां
कुल 9693 8784
पास 6144 6325
कंपार्टमेंट 565 579
फेल 2984 1880
प्रतिशत 63.39 72.01
वर्जन- फोटो-- 29 नंबर है।
कर्ण नगरी की बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। बेहतर परीक्षा परिणाम देने के लिए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं। इसी तरह मेहनत करके आगे बढ़ें।
- डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी एवं चेयरमैन समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed