फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters learned selfdefense techniques said they will be able to answer the miscreants

Karnal News: बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर… बोलीं- मनचलों को दे सकेंगी जवाब

Sun, 01 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Daughters learned selfdefense techniques said they will be able to answer the miscreants
.अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा को आत्मरक्षा के गुर ​सिखाते म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड में कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं को आत्मरक्षा पर व्याख्यान और प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने कहा कि वे अब मनचलों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस प्रिंसिपल डॉ. बलबीर सैनी ने की। ताइक्वांडो के इंटरनेशनल कोच सतीश कुमार राणा और उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया। कोच सतीश ने बताया कि अगर कोई लड़का हाथ भी पकड़ ले तो घबराने की जगह दिमाग को स्थिर कर उसके हाथों को तकनीकों के जरिये लॉक करें, इससे बचाव के साथ-साथ दुश्मन पर हमला भी होगा। उन्होंने छात्राओं को स्वयं को बचाने के लिए तकनीक भी दिखाई। हाथ पकड़ने पर छुड़ाने की तकनीक, पीछे से पकड़ने की स्थिति में बचाव, बाल पकड़ने पर प्रतिक्रिया, बैग या दुपट्टे के सहारे बचाव, कमजोर हिस्सों पर प्रहार करने की सही तकनीक और गिरने और उठने की सुरक्षित विधि बताई। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ से डाॅ. एकता अरोड़ा, एनएसएस प्रभारी डाॅ. जीवन ज्योति और डॉ. गुरलीन मौजूद रहीं।
विज्ञापन




मुश्किल में काम आएगी तकनीक

उप प्राचार्य बलबीर सैनी ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम काफी सहायक रहा। कोच की ओर से जितने भी गुर सिखाए गए वह छात्राओं के मुश्किल समय में काम आएंगे। स्वयं का बचाव कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

माैके पर सीखे बचाव के गुर
छात्रा कोशन ने बताया कि उन्होंने पहली बार आत्मरक्षा के गुर सीखे और मौके पर प्रयोग भी किया। अगर समय-समय पर लड़कियों को ऐसे प्रशिक्षण मिलेंगे तो अवश्य निडर होकर अपना बचाव कर पाएंगी।


--

विपदा में बनेगी मददगार

छात्रा महकप्रीत का कहना है कि उन्हें आत्मरक्षा से संबंधित कई प्रकार के लॉक के बारे में बताया गया। पहले समझ नहीं आता था कि बचाव कैसे किया जा सकेगा। अब खुद की रक्षा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed