{"_id":"64c8212f1bc0a96cab038f37","slug":"daughter-tortured-in-in-laws-father-killed-by-train-karnal-news-c-18-knl1008-186067-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ससुराल में बेटी प्रताड़ित, पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ससुराल में बेटी प्रताड़ित, पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। ससुराल वालों द्वारा बेटी को प्रताड़ित किए जाने से आहत पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में भी यह बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार को कैमला गांव निवासी रामफल ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि घरौंडा रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि रामफल की बेटी की शादी सात माह पूर्व पानीपत के कुराना गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उसकी बेटी की ससुराल वालों के साथ अनबन चल रही थी। बेटी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उनकी बेटी कई माह से अपने मायके में ही रह रही थी। मामले को निपटाने के लिए कई बार उनकी पंचायत भी हुई। इसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते शनिवार रात उसने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।