{"_id":"61afcf8dad4f1662207bc47d","slug":"dairies-sealed-karnal-news-knl920423115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरियां सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरियां सील की
विज्ञापन
डेयरी को सील करते हुए पशुओं को जब्त करती नगर निगम की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
डेयरी शिफ्टिंग नगर निगम ने मंगलवार को फिर सख्त रुख अपनाया। डेयरियों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर की तो शहर में खलबली मच गई। कई डेयरी संचालक अपने डेयरी को बंद कर चले गए, फिर भी निगम की टीम ने 3 डेयरियां सील करके 9 गाय, 5 भैंस और 5 बछड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए सभी पशुओं के मालिकों से 10 हजार रुपये प्रति गाय या भैंस व 5 हजार रुपये बछड़ा की दर से कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद पशुओं को छोड़ा गया। साथ ही प्लॉट आवंटित होने के बाद भी पहली किस्त जमा नहीं करने वाले छह प्लॉटों का आवंटन रद्द कर दिया है।
निगमायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने पिछले दिनों भी चेतावनी दी थी लेकिन ऐसा कई सालों से होते रहने के कारण डेयरी संचालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। निगमायुक्त ने बताया कि निगम ने डेयरी स्थल पर बिजली और पानी के कनेक्शन मुहैया करा दिया है। सड़कें और सभी प्लॉटों के नंबर भी लगाए गए हैं। 3 फुट मिट्टी की भरपाई भी निशुल्क की जा रही है। एक बड़े गेट का निर्माण भी किया जा रहा है। फिर भी अभी तक सिर्फ 35 डेयरी शेड बने हैं, इनमें भी 25 ही पूरे हुए हैं। जिनको प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, उनमें से भी कई ने पहली किस्त भी जमा नहीं की है। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस की हिदायतों का पालन नहीं करने पर पशुओं को उठाने व डेयरी सील की जाएगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट निगम के ईओ देवेंद्र नरवाल के साथ टीम बांसो गेट बंसी लाल की डेयरी से 2 भैंस, 4 गाय व 4 बछड़े जब्त किए गए। भीम नगर से डेयरी संचालक सुभाष की 1 भैंस व 1 गाय जब्त की। जाटों मोहल्ला से डेयरी संचालक जवाहर की 2 भैंस व 1 बछड़ा जब्त करने के साथ डेयरी भी सील की गई। आनंद विहार कॉलोनी से सुनील पुत्र रणधीर की डेयरी के गेट पर ताला लगा मिला। अब उस पर दोबारा कार्रवाई होगी। घोंसियान मोहल्ला से संजय कुमार की डेयरी में एक भी पशु नहीं मिला। डेयरी को सील किया गया। बूटा सिंह कॉलोनी के डेयरी मालिक माया राम की डेयरी से 4 गाय पकड़कर जब्त कर डेयरी को सील किया गया। जिन पशुओं के टैग नहीं लगे थे, उन्हें टीम में मौजूद पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की ओर से टैग भी लगाए गए, ताकि रिकॉर्ड सही सलामत रहे। जब्त किए गए सभी पशुओं को फूसगढ़ स्थित गोशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह छह प्लॉट किए रद्द
-बता दें कि पिंगली स्थित डेयरी स्थल पर 231 प्लॉट काटे गए हैं, इनमें से 112 प्लॉटों का आवंटन हो गया है। 15 संचालक ऐसे हैं, जिन्होंने 20 प्रतिशत की पहली किस्त भी जमा नहीं कराई। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्लॉट नंबर 30, 53, 73, 111, 120 व 150 को रद्द कर दिया है।