फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

कोरोना से एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
d
कोरोना से जिले में एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। अब जिले में मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई है। वहीं, बुधवार को 51 नये संक्रमित मरीज मिले। राहत की बात ये है कि 44 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 113531 की रिपोर्ट नेगेटिव और 9817 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। इस समय जिले में 549 एक्टिव हैं। वहीं, 9133 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं न्यू हाउसिंग बोर्ड करनाल निवासी 58 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ के चलते दो दिन पहले कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। टेस्ट कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिला। उसे पहले से ही शुगर की बीमारी थी। देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चार विद्यार्थी और चार अध्यापक संक्रमित
नए कोरोना मरीजों में चार विद्यार्थी और चार अध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा, किसानों की संख्या पांच है। सेक्टर-7 और 13 से एक एक दुकानदार, कुटेल स्थित लिबर्टी कंपनी का कर्मचारी, घरौंडा निवासी रिटायर्ड अध्यापक, सिविल अस्पताल का लैब टेक्नीशियन, सीएसएसआरआई से एक कर्मचारी, रणधीर लेन से तीन सदस्यों समेत अन्य लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से बढ़ रहे केस : सीएमओ
सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण केस बढ़ रहे हैं। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए मास्क लगा कर रखें और बार बार हाथ धोते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से हम महामारी से बचा जा सकता है, इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। अगर आप बाजार या फिर भीड़ में जाएं तो मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed