फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

किसानों का दिल्ली कूच जारी, मिल रहा समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
d
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को करनाल सहित राज्यभर की मंडियों में हड़ताल रही। कई आढ़ती किसानों के समर्थन के लिए दिल्ली भी पहुंच रहे हैं। बसपा ने भी किसानों के समर्थन में लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा-जजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। टोल प्लाज के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा और पंजाब के किसानों के हर घंटे करीब 15 वाहन दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य अनाज मंडी एसोसिएशन के स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि करनाल नई अनाज मंडी सहित प्रदेशभर की सभी अनाज मंडियों में मंगलवार को किसानों के समर्थन में हड़ताल रखी गई है। किसी भी अनाज मंडी में किसी तरह की कोई खरीद फरोख्त नहीं की गई है। पूरी तरह काम ठप रखा गया है। मंगलवार को करनाल से कई आढ़ती किसानों के समर्थन में दिल्ली गए हैं। कुछ अनाज मंडियों से आढ़ती कल भी जाएंगे। प्रदेशभर के आढ़ती किसानों के समर्थन में हैं, क्योंकि किसान आढ़तियों से सीधे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed