{"_id":"6126aa4e8ebc3e679d6d0c22","slug":"cyber-thugs-withdrew-74-thousand-rupees-from-the-account-of-three-persons-karnal-news-knl810976135","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने तीन व्यक्तियों के खाते से निकाले 74 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने तीन व्यक्तियों के खाते से निकाले 74 हजार रुपये
सार
सेक्टर-16 निवासी सन्नी गाबा ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने क्रेडिट कार्ड से बिल पे कर रहा था। बिल पेमेंट करते ही उसके फोन पर एक कॉल आई और उसका फोन हैंग हो गया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल। फोन पर झांसे में आकर जानकारी साझा करना साइबर ठगों के चंगुल में फंसना है। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से बैंक उपभोक्ताओं को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों से हजारों रुपये निकाल रहे हैं। ऐसे ही तीन मामले सामने आए हैं।
इन मामलों में साइबर ठगों ने खातों से 74258 रुपये निकाल लिए। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपियों तक वह पहुंच नहीं पाई है।
पहला मामला
गांव सांभली निवासी अशोक ने बताया कि उसके बैंक खाते से 18 अगस्त को 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। उसने कहा कि आप अशोक बोल रहे हो। मैं आपके गूगल पे पर रुपये भेजता हूं। देखा एक रुपया भेजा है। उसी बात सुनकर उसने फोन काट दिया लेकिन आरोपी ने दोबारा कॉल की ओर बोला कि एक बार चेक कर लो मैंने रुपये भेजे हैं। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
दूसरा मामला
सेक्टर-16 निवासी सन्नी गाबा ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने क्रेडिट कार्ड से बिल पे कर रहा था। बिल पेमेंट करते ही उसके फोन पर एक कॉल आई और उसका फोन हैंग हो गया। इसके बाद उसने तुरंत अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। जब उसने अपना मोबाइल ऑन किया तो उसके पास एक मैसेज आया जो 24882 रुपये डेबिट होने का था। इसके बाद उसने तुरंत आरबीएल बैंक कस्टमरकेयर पर कॉल की और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। यह धोखाधड़ी राजोरपे साफ्टवेयर के माध्यम से हुई है।
तीसरा मामला
मीर सदन मोहल्ला निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। वह 14 अगस्त को बस स्टैंड के समीप एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उस दौरान एटीएम नहीं चला तो उसने कस्टमर केयर से नंबर पर कॉल की तो उसके पास दूसरे नंबर से एक कॉल आई। उन्होंने उसे बैंक खाते से रजिस्टर मोबाइल नंबर पूछा और उसके बैंक से दो ट्रांजेक्शन कर उसके खाते से 19376 रुपये निकल गए।
साइबर ठगी से कैसे बचें
किसी के भी झांसे में न आएं, अपना आधार नंबर आदि जानकारी न दें
बैंक कर्मचारी फोन पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी कभी नहीं मांगते हैं
यदि परिचित रुपये की मांग करता है तो सबसे पहले उससे बातचीत करें
अच्छी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही किसी के बैंक खाते में रुपये डालें
किसी तरह के ऑफर या लालच में न आएं और सरल पासवर्ड न रखें