{"_id":"69d6bd5664c3b92e92090fd6","slug":"current-and-former-mlas-face-off-over-construction-of-assandh-kohand-road-karnal-news-c-18-knl1018-882431-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध-कोहंड सड़क के निर्माण पर मौजूदा और पूर्व विधायक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध-कोहंड सड़क के निर्माण पर मौजूदा और पूर्व विधायक आमने-सामने
विज्ञापन
शमशेर सिं
करनाल। असंध से कोहंड तक की खस्ताहाल सड़क लोगों को जख्म दे रही है। चार दिन पहले सीएम नायब सैनी ने पीडब्ल्यूडी के दो जेई को सस्पेंड कर दिया। सड़क भले ही वर्षों से बन न पाई हो लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर पूरा काम करने का दावा किया है।
असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस सड़क का मुद्दा उठाया और सरकार से इसके निर्माण की मंजूरी दिलाई लेकिन वे विपक्ष के विधायक थे, इसलिए सड़क का टेंडर ही नहीं लगने दिया गया, इसलिए सड़क बन नहीं पाई। वर्तमान विधायक योगेंद्र राणा का कहना है कि सड़क के हालात पर उन्होंने संज्ञान लेकर इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई। पूर्व विधायक के दावे पर उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने सड़क के हालात पर आवाज उठाई होती तो सड़क बन जाती।
37.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए नवंबर 2025 में 21 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया था। एजेंसी की ओर से काम शुरू नहीं किया गया। अब मार्च में सड़क का काम घरौंडा में शुरू हुआ है। चार दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह इस मार्ग से गुजरे थे, तब सड़क की बदहाली पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए विभाग के जेई दिनेश कुमार और राजेंद्र अरोड़ा को निलंबित किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
एक साल तक रोका गया टेंडर : गोगी
पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी का कहना है कि इस मार्ग का एक साल से टेंडर भी रोककर रखा गया। सेटलमेंट नहीं हुई, इसलिए काम शुरू नहीं होने दिया होगा। यहां सीएम को झटका लगा तो दो जेई सस्पेंड, आम आदमी रोजाना गड्ढों में गिर रहा है। उनका कहना है कि केवल दो अधिकारियों को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा। धरातल पर सभी सड़कों के हालात खराब हैं। इसी मार्ग पर गेहूं खरीद केंद्र भी है, किसान भी वर्षों से परेशानी में है।
क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित : योगेंद्र
विधायक योगेंद्र राणा का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हैं। हर बार सदन में मुद्दे भी उठाते हैं। कोहंड मार्ग की सड़क पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम में देरी हुई है। अधिकारियों की लापरवाही भी दिखी तो सीएम ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने एजेंसी को भी नोटिस जारी किए हैं। यदि अन्य एजेंसियां भी काम नहीं करेंगी तो उन्हें भी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।