{"_id":"582f49604f1c1bcc5e8fdf56","slug":"currency-atm-bank-market-exchange-marrage-farmers-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घरों और किसानों को नहीं मिला कैश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घरों और किसानों को नहीं मिला कैश
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह से शाम तक बैंकों में पैसे जमा कराने वालों और निकालने वालों की भीड़ लगी रहती है। शुक्रवार को जिलेभर की 350 बैंकों की ब्रांचों में करीब 455 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि 20 करोड़ दिए एक्सचेंज किए गए। हालांकि, जिले के उपभोक्ताओं की डिमांड ज्यादा है और फिलहाल काफी संख्या में ग्राहकों को खाली हाथ जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को शादी वाले घरों और किसानों को बैंकों से खाली हाथ लौटना पड़ा है। कारण फिलहाल बैंकों के पास पर्याप्त कैश नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा, शुक्रवार को चंडीगढ़ जोन से जिले के कई बैंकों में करीब 20 करोड़ रुपये की नई करेंसी पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो और दिनों में सभी एटीएम और बैंकों में सुचारू कैश आ जाएगा, जिससे लोगों की परेशानी काफी हद तक होगी।
विज्ञापन