फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Culture reached abroad through OTT: Krishna

ओटीटी से विदेशों तक पहुंची संस्कृति : कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Culture reached abroad through OTT: Krishna
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से हरियाणवी बोली, संस्कृति, सौंदर्य और पारंपरिक कलाओं को देश विदेश में बैठे दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिला है। जोकि दर्शकों और कलाकारों के लिए सुखद अनुभव है। ये बातें मंगलवार को दस्तक मंच के संस्थापक, निर्देशक, हिंदी और हरियाणवी फिल्मों में अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ने वाले कृष्ण कुमार मलिक ने कही।
उन्होंने बताया कि अब स्टेज एप पर उनकी नई फिल्म डीसी रेट के साथ हर्जाना भी जल्द ही रिलीज होंगी। यही नहीं चौपाल हरियाणवी पर भी फरवरी और मार्च में उनकी दो फिल्में अभी तो पार्टी शुरू हुई है और भगत सिंह- एक अमर गाथा की रिलीज की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब हरियाणवी फिल्मों और वेब सीरीज को भी पंजाबी, बंगाली और साउथ की फिल्मों की तरह पसंद करेंगे और उन्हें सराहा जाएगा।
विज्ञापन

आज युवा एक नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ नई कहानियां बुनने में लगे हुए हैं जिनका सीधा वास्ता हरियाणवी जमीन से जुड़ा है। ये कहानियां दर्शकों के दिलों तक उतरती हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म डीसी रेट जोकि 15 जनवरी को स्टेज एप पर रिलीज होने जा रही है। उन्होंने बताया कि वे अब तक कई फिल्मों, शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed