फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Criminal carrying reward of Rs 5,000 arrested

Karnal News: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 5,000 arrested
- करनाल में आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं सात मामले
विज्ञापन

- दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र व अंबाला में 15 से ज्यादा मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की सीआईए-वन टीम ने स्नैचिंग के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश गौरव निवासी सिक्का काॅलोनी दिल्ली कैंप, सोनीपत को पानीपत के आर्य स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत करनाल में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई मामलों में आरोपी के साथी पहले से गिरफ्तार हैं।

सीआईए-वन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करनाल के अलावा दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र व अंबाला में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम और स्नैचिंग की धाराओं के तहत करीब 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इससे पहले आरोपी को कुरुक्षेत्र में दर्ज स्नैचिंग के एक मामले में 10 साल व एक मामले में छह साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

वह साल 2019 में जमानत पर आया था। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed