फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth murdered in village Uncha of Karnal Haryana

करनाल: गांव ऊंचा में नुकीले हथियार से युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 11:25 PM IST
सार

युवक का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसके पेट और सिर पर नुकीले हथियार से गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Youth murdered in village Uncha of Karnal Haryana
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के गांव ऊंचा समाना में एक 23 वर्षीय युवक की नुकीले हथियार से प्रहार कर हत्या करने के बाद उसके शव को खेतों में फेंक दिया गया है। सोमवार की सुबह जब युवक का शव खेतों में पड़ा देखा गया तो सनसनी फैल गई। उसके पेट और सिर पर नुकीले हथियार से गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस की सीआईए टू टीम भी मौके पर पहुंची गई। परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ्र

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह एक किसान ने गांव ऊंचा सामना के समीप आलू के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मृतक की पहचान सुमित निवासी ऊंचा समाना के रूप में हुई। गांव में शव की सूचना से हड़कंप मच गया। मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि सुमित करनाल में एक सुनार की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले उसका झगड़ा गांव के अर्जुन, संदीप उर्फ कोकी और नरुखेड़ी गांव निवासी रविंद्र उर्फ तन्नी के साथ हुआ था। उस दौरान आरोपियों ने सुमित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 20 फरवरी की रात को उसके भाई के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उसका भाई घर से बाहर चला गया था और रातभर घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव खेत में मिला। जब उस मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि वह नंबर मजदूर इसरार का था, जिसके नंबर से आरोपी अर्जुन ने ही कॉल की थी और उसके भाई को घर से बाहर बुलाया था। आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या अर्जुन, संदीप और रविंद्र ने की है। पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 



घर में था सबसे छोटा
वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई सुमित घर में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन भी है। उसके भाई ने अनेकों सपने संजोए हुए थे लेकिन आरोपियों ने उसकी जान ले ली। 
 

गांव ऊंचा समाना में खेतों में सुमित का शव मिला था। परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। -सज्जन सिंह, थाना प्रभारी मधुबन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed