{"_id":"574dd8ac4f1c1b7d2810a50c","slug":"youth-abducted-taken-away-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़वाया
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के घरौंडा स्थित जीटी रोड मधुबन से एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर उसको अगवा कर लिया गया। बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को छुड़वा लिया गया है। घटना में घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव पपनेरा (सोनीपत) निवासी बलबीर सिंह मधुबन पुलिस कॉम्पलेक्स में धोबी के पद कार्यरत है। सोमवार दोपहर को उसका 17 वर्षीय बेटा गोविंद मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी में मोबाइल ठीक करवाने के लिए गया था। लौटते वक्त एक युवक ने उससे पक्के पूल तक लिफ्ट मांगी। गोविंद के पिता बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोविंद बाइक लेकर कुछ दूर चला ही था कि पीछे बैठे युवक ने बाइक सवार युवक की कमर पर पिस्तौल लगा दी और उसे लेकर आवर्धन नहर पर पहुंचा।
विज्ञापन
वहां युवक ने गोविंद के साथ मारपीट की और उसके बाद उसके गांव बीजना ले गया और उसको एक घर में बंदी बना दिया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि गांव में कुछ ग्रामीणों ने गोविंद को युवक के चुंगल से छुड़वाया और फोन के जरिये उनको सूचना दी। गोविंद को युवक ने बुरी तरह से मारा-पीटा था। उसको घायल अवस्था में नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन