फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   yapari-and-bank-manejr

व्यापारी और बैंक मैनेजर में कहासुनी

Sat, 10 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 10 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। नोटबंदी की घोषणा के एक महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कस्बे के कई बैंकों में तो नगदी ही नहीं है। वहीं जिन बैंकों में थोड़ी बहुत नगदी है, वहां लोगों की बहुत मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के अधिकांश बैंकों में नकदी न होने के कारण बैंकों के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया। ओबीसी बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने व्यापारियों को तीन दिन पहले से टोकन दिए हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को भी नगदी प्राप्त नहीं होने से व्यापारियों व बैंक शाखा प्रबंधक के बीच कहासुनी हुई। व्यापारी दिनेश, रामपाल सैनी, विकास व राजबीर का आरोप है कि बैंक में नगदी ना होने के कारण बहुत दिक्कतें आ रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि बैंक के कर्मचारी और मैनेजर चोरी छीपे अपने चहेतों को पैसे देते हैं। तीन दिन पहले उन्हें टोकन दिए गए थे, लेकिन पेमेंट नहीं दी गई। व्यापारियों ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की मांग की है। उधर, बैंक मैनेजर अरविंद शर्मा का कहना है कि उन्हें हेड ऑफिस से कैश कम मिल रहा है। जितना बैंक में कैश आता है, सारा लोगों में बांट दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बैंक में तीन लाख रुपये आए और वो लोगों में बांट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed