फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women's Commission chairperson police arrived, took the kick SHO, karnal

महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची थाने, एसएचओ को लगाई लताड़

Tue, 17 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 17 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission chairperson police arrived, took the kick SHO, karnal
पुलिस - फोटो : amar ujala
 मधुबन पुलिस अकादमी में पुलिस हवलदार द्वारा युवती का अपहरण के बाद हत्या के मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल सोमवार को अचानक मधुबन थाने पहुंची और पुलिस से अब तक कार्यवाही के बारे में पूछताछ की। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर चेयरपर्सन ने थाना प्रभारी गौरव पूनिया को लताड़ लगाई, साथ ही 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इसके बाद, चेयरपर्सन घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर युवती का शव मिला था और फिर सिरसी गांव में पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों से बात की। आयोग की अध्यक्ष ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सिरसी निवासी युवती का शव मधुबन पुलिस अकादमी के गोल्फ ग्राउंड में मिला था। इस पर परिजनों ने शिकायत आरोप लगाया था हवलदार रामनाथ ने लड़की का अपहरण किया था और उसी ने हत्या की है। मधुबन थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी हवलदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 2 बजे महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल मधुबन थाना में पहुंची। थाने में महिला थाना एसएचओ पवना देवी, मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया, डीएसपी महिला शंकुतला देवी व डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार वालिया मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने पुलिस ने वारदात के बारे में पूछताछ सहित अन्य जानकारी न दे पाने पर थाना प्रभारी गौरव पूनिया की खिंचाई की। आगामी 24 घंटे मेें हर हाल में आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिये। इसके बाद महिला आयोग चैयरपर्सन ने मधुबन पुलिस कांपलेक्स में वारदात स्थल का मुआयना किया। बाद में पांचाल ने गांव सिरसी में युवती के परिजनों से मुलाकात की और उनसे वारदात के बारे में पूछताछ की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा। परिजनों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। इस बारे में एसपी जेएस रंधावा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed