फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With a young man's suicide noose

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 03 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 03 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के घरौंडा के अराईपूरा रोड स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरे में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल के मर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


राजस्थान के राजगढ़ छाजलपूर (जिला चुरू) निवासी 24 वर्षीय बाबूलाल अराईपूरा रोड स्थित नरवाना टिंबर स्टोर के ऊपर बने कमरों में किराये पर रहता है और शहर में मजदूरी का काम करता था। बुधवार की शाम 4 बजे तक जब बाबू लाल अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो साथ लगते किरायदारों ने बाबूलाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो किरायेदारों ने मकान मालिक नरेंद्र को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने किरायेदारों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो बाबूलाल ने पंखे की कुंडी में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की हुई थी।
विज्ञापन


मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई भूपेंद्र सिंह व एचसी गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और बाबूलाल के शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल के मर्चरी हाउस भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अराईपूरा रोड पर नरवाना टिंबर स्टोर के ऊपर बने कमरों में राजस्थान के राजगढ़ छाजलपूर निवासी बाबूलाल ने फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed