फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of drug smuggling arrested in Karnal of Haryana

करनाल: सेना की वर्दी पहन एमपी से ट्रेन में लाता था डोडा पोस्त, सात किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Mon, 24 Jan 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

आरोपी के बैग से सात किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। एक अन्य आरोपी भी काबू किया गया है।

विज्ञापन
Two accused of drug smuggling arrested in Karnal of Haryana
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल व सीआईए टू की टीम ने अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सेना की वर्दी पहनकर तस्करी करता था और रेल के माध्यम से मध्य प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था।

विज्ञापन


22 जनवरी की रात उप निरीक्षक सिंहराज सीआईए टू की अध्यक्षता में टीम को सूचना मिली कि गुलाब सिंह उर्फ हरविंदर सिंह निवासी जिला कैथल, डोडा पोस्त बेचने का काम करता है जो कि इस समय जांगड़ा धर्मशाला करनाल के नजदीक आवर्धन नहर की पूर्वी पटरी पर काले रंग के पिट्ठू बैग में डोडा पोस्त लिए खड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर छापा मारकर आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैग से 7 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी काफी समय से लोहा तस्करी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डोडा पोस्त को मध्य प्रदेश से करीब दो हजार रुपये प्रति किलो के भाव में खरीद कर लाया था। जिसको आरोपी महंगे दाम पर अलग-अलग जगह पर सप्लाई करता था। मध्यप्रदेश से आरोपी रेल से डोडा पोस्त लेकर आता था, किसी को उस पर शक न हो, इसलिए सेना की पोशाक पहन लेता था और सैनिक का जैसा दिखने वाला बैग भी साथ रखता था। उस बैग में आरोपी अन्य सामान के बीच में छिपाकर नशा तस्करी का काम करता था। आरोपी को 7 की रिमांड पर लिया गया है।

कुरुक्षेत्र के बुटाना क्षेत्र में बेचता था गांजा पत्ती

दूसरे मामले में एएसआई विकास कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की अध्यक्षता में टीम को सूचना मिली कि गौतम निवासी कुरुक्षेत्र, बुटाना एरिया में काफी समय से गांजा पत्ती बेचने का काम करता है जो कि मोटरसाइकिल पर गांजा पत्ती बेचने के लिए जीटी रोड से गांव बराना की तरफ जाने वाले रास्ते के मोड़ पर खड़ा है।



मौके पर जाकर आरोपी गौतम को पकड़ लिया। आरोपी के बैग से एक किलो 550 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। बुटाना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गांजा पत्ती को कैथल के पूंडरी से एक व्यक्ति से 14 हजार रुपये में खरीद कर लाया था और डेढ़ से दो गुना दाम पर सप्लाई करने वाला था। आरोपी के खिलाफ एक मामला जिला कुरुक्षेत्र में भी दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर आया था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed