{"_id":"620026e43e0a7b6db909ec52","slug":"three-more-accused-arrested-for-making-fake-passport-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 को काबू कर चुकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 को काबू कर चुकी पुलिस
Mon, 07 Feb 2022 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:22 AM IST
सार
आरोपी फर्जी आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाते थे। आरोप अमृतसर, अंबाला और दिल्ली के रहने वाले हैं। अभी तक पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के करनाल में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी आधार कार्ड व दसवीं का शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाते थे। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं केरल का रहने वाला आरोपी अब्दुल वाहब को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस की कई टीमें दिल्ली और पंजाब में छापामारी कर रही हैं। अभी तक पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 11 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, 8 आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पुलिस की टीम ने अमृतसर निवासी आरोपी रोहित अरोड़ा, गुरदियान सिंह निवासी गांव मलौर जिला अंबाला, मनिंद्र उर्फ रूपिंद्र सिंह निवासी वीरेंद्र नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ये आरोपी फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस पूछताछ कर रही है कि इन आरोपियों के संग और कितने शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एजेंट महेश नारंग, करनाल निवासी अमित खटकड़, पटियाला निवासी जोरा, केरला निवासी अब्दुल वाहब, जालंधर निवासी सुनील लांबा, कैथल निवासी संदीप मटौर पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। इनमें से अब्दुल वाहब को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संदीप, सुनील, जोरा व अमित खटखड़ को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगी। मुख्य आरोपी महेश नारंग अभी दस दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन