{"_id":"4e578e93be2f1a2c7b0ead9a6b7f85f5","slug":"the-death-of-a-newly-married-woman-the-two-murder-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत, दो पर हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत, दो पर हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता की मौत की जांच आत्महत्या का केस दर्ज करके की लेकिन यह हत्या का मामला निकलकर सामने आया। मृतका के भाई खुशी राम वासी मुआना थाना सफीदो की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी राजेंद्र राणा वासी चौड़ा बाजार, लखमी चंद वासी मलका मोहल्ला जुंडला गेट के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
खुशी राम ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी 13 मार्च 2014 को नीरज वासी मल्का मोहल्ला जुंडला गेट से हुई थी। कविता की मृत्यु 31 मई 2015 हुई। स्थानीय पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के ब्यान पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई। खुशी राम ने अपने ब्यान में दर्ज कराया कि हमारा उस समय से ही आत्महत्या करने पर शक था। हमें शक है कि आरोपियों ने मेरी बहन की हत्या की है। खुशी राम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन