फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The couple swallowed poison harassment laws, both dead

ससुराल वालों से तंग आकर दंपति ने निगला जहर, दोनों की मौत

Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के इंद्री स्थित गांधी नगर वासी दंपति द्वारा बस स्टैंड पर जहरीला पदार्थ निगलने के पीछे लड़की के मायके वालों पर तंग करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है और पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। सिटी थाना पुलिस ने मृतक विजय के पिता सोहन लाल की शिकायत पर लड़के की सास, साला, साली, साढ़ू, मामा व साढ़ू के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार बेइज्जती करने से दोनों आहत थे। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


गांधीनगर निवासी विजय व उसकी पत्नी संतोष दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। इनका कुछ रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी करनाल शहर आ गए और वे दोनों बस स्टैंड के आसपास घूमते रहे। इधर, इंद्री में परिजन उनकी तलाश करते रहे। फिर अचानक उनके परिजनों को पता चला कि वे दोनों करनाल बस स्टैंड पर बैठे हैं। परिजन करनाल गए और विजय व उसकी पत्नी संतोष ने जहर निगला हुआ पाया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान मंगलवार देर रात पति विजय की मौत हो गई, जबकि पत्नी संतोष की मौत बुधवार दोपहर बाद हुई।
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि दंपति ने कुछ देर परिजनों से बात की। उसके बाद उन्होंने परिजनों को जहर के सेवन की बात बताई। दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता सोहनलाल की शिकायत पर मृतक विजय की सास सुनीता, साली नीलम, साला अमन, साढ़ू रामकुमार, साढ़ू के पिता लखमी, लड़की संतोष के मामा रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने नहीं छोड़ा पति को
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि लड़की के मायके वाले उसको साथ लेकर जाने की जिद करते थे, लेकिन लड़की उनके साथ नहीं गई। वह हर बार पति के साथ रहने की हठ करती रही। दंपति में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं था, लेकिन लड़की की मां व अन्य रिश्तेदार अक्सर इनके घर आकर झगड़ा करते थे। हाल ही में 30 मई को भी लड़के के घर आकर आरोपियों ने झगड़ा किया। इससे वह दोनों परेशान थे और उन्होंने जहर खाकर जान दे दी। मृतक विजय राज मिस्त्री का कार्य करता था। विजय के पिता मजदूरी करते है। मृतक विजय के एक भाई और एक बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed