फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Target prospective head

निशाने पर भावी सरपंच

Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

गांव की चौधर के लिए छिड़ी वोटों की जंग अब गोलियों में तब्दील हो रही है। दो दिन में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सरपंच पद के उम्मीदारों पर जानलेवा हमला हो चुका है। शुक्रवार को जहां संधीर गांव के पूर्व सरपंच वीरभान पर गोलियां दाग दी थी, वहीं शुक्रवार देर रात ही गांव गुढ़ा में राजपाल सिंह पर उसके घर में ही फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली उसको नहीं लगी, बाद में हवाई फायर करते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


उधर, लगातार हो रहे हमलों के चलते सरपंच पद के दावेदारों में दहशत है। कई उम्मीदवारों ने पुलिस से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उधर, पुलिस इसे पुरानी रंजिश आदि से जोड़कर देख रही है। गंभीर बात यह है कि दोनों ही मामलों में आरोपी मौके से फरार हो गए और अभी तक पुलिस बदमाशों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में चौधर के लिए मैदान में उतरे चौधरियों की जान को खतरा बन आया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर नाम पूछा और कर दी फायरिंग
शुक्रवार देर रात को गुढ़ा से सरपंच पद के उम्मीदवार राजपाल सिंह अपने एक मित्र राकेश उर्फ बबलू के साथ अपने घर पर चुनावी चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसे और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार राजपाल के बारे में पूछा, जैसे ही राजपाल ने अपना नाम बताया तो दोनों ने राजपाल व राकेश के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब तक मामला समझ में आता, इतने में ही एक हमलावर ने अपनी पिस्तौल निकाली और राकेश पर फायर किया, लेकिन राजपाल ने उसका मौके पर ही हाथ पकड़ लिया और गोली दीवार में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल व राकेश हमलावरों के चुंगल से छूटकर भागने लगे तो हमलावर ने फिर फायर कर दिया। इससे गोली घर में खड़ी कार के पिछले शीशे में जा टकराई। राजपाल व राकेश ने छत पर चढ़कर शोर मचाया तो पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर भागने में कामयाब हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। राजपाल का कहना है कि वह अपने मित्र के साथ अपने घर में चुनावी चर्चा कर रहा था तो अचानक से दो व्यक्ति घर में घुसे और पूछा कि राजपाल कौन है?

नाम सुनते ही दोनों हमलावरों ने कहा कि हम बताते है चुनाव कैसे लड़ा जाता है? इतना बोलते ही दोनों हमलावर उन पर टूट पड़े और पिस्तौल से फायर किया। पहली गोली दीवार में लगी तो दूसरी गोली कार के शीशे में टकराई। किसी तरह से उन्होंने छत पर चढ़कर शोर मचाया।

घर से दूर खड़ी की थी बाइक
ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख हमलावर भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने अपनी बाइक को करीब सौ मीटर की दूरी पर खड़ा किया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि मामला चुनावी रंजिश का है। हालांकि, आरोपियों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

जल्द करेंगे काबू : सतपाल
मूनक चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि गांव गुढ़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार के ऊपर फायर करने का मामला सामने आया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

पूर्व सरपंच पर हमले के आरोपी भी नहीं आए काबू
बता दें कि शुक्रवार को ही गांव संधीर के पूर्व सरपंच बीरभान पर गोलियां चलाने के आरोपी भी दूसरे दिन पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घर से बाहर बुलाकर अचानक एक युवक ने उन पर गोली दाग दी थी, लेकिन पूर्व सरपंच ने दूसरे के घर घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।


पुलिस को दी शिकायत में बीरभान ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए पूर्व सरपंच राजपाल पर आरोप लगाया था। बुटाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले भी चुनाव को लेकर पूर्व सरपंच राजपाल ने एक युवक पर गोली दाग दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। इस बारे में बुटाना थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर रखा है, आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed