फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suicides by debt-ridden businessman noose in the warehouse, karnal

कर्ज में दबे व्यापारी ने गोदाम में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को दयानंद कॉलोनी स्थित एक गोदाम में लाखों रुपये के कर्ज तले दबे व्यापारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में गोदाम मालिक पर पैसे लेने का दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा सुसाइड नोट के आधार पर गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-12 निवासी अशोक (48) दयानंद कॉलोनी में किराये पर दुकान लेकर रद्दी का काम कर रहा था। शनिवार को सुबह जब लोगों ने गोदाम में देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अशोक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह पिछले पांच साल से कबाड़ी का काम कर रहा है। एक दिन उसकी मुलाकात गोवर्धन पेठे वाले से हुई। उसने कहा कि तू मेरे साथ काम कर ले। उसकी इस बात पर वह भी राजी हो गया।
विज्ञापन


हमने एक साल काम किया। जिसके बाद गोवर्धन ने व्यापार में लगाया अपना सारा पैसा वापस ले लिया। इस काम में गोवर्धन ने चार लाख के करीब रुपये कमाये। उसके पास कुछ नहीं बचा था। गोवर्धन ने फिर उस छह लाख रुपये दे दिये और कहा कि तू दुकान का किराया व पैसों का ब्याज देते रहना। वह दुकान का किराया व ब्याज समय पर दे रहा था, लेकिन इस बार वह पैसे नहीं दे पाया और गोवर्धन उस पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। जिसके कारण उसने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गोदाम मालिक गोवर्धन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि अशोक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पैसे के लेन देन जिक्र किया है। उसने गोवर्धन पेठे पर पैसे के लेन देन को लेकर दबाव बनाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस मामले में गोवर्धन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed