फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soldier arrested who attmpted rape with jammu lady

ट्रेन में युवती से रेप की कोशिश करने वाला आर्मी जवान काबू

Mon, 09 Jan 2017 11:48 PM IST
karnal
karnal Updated Mon, 09 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जम्मू मेल के एसी कोच में सोती हुई युवती से रेप का प्रयास करने का मामला
विज्ञापन

ट्रेन में युवती से रेप की कोशिश करने वाला आर्मी जवान काबू
जम्मू मेल में विगत मध्यरात्रि ऐसी कोच में सो रही युवती के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को काबू कर लिया गया है। दिल्ली जीआरपी ने इसे काबू किया है और अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसएचओ जीआरपी अंबाला अमन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी बागपत निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है और वह आर्मी में जवान है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली न्यायिक हिरासत में हैं और उसे काबू कर लिया गया है। उनके अनुसार आरोपी को अब प्रोडेक्शन वारंट पर अंबाला लाया जाएगा और इसके लिए मंगलवार को टीम दिल्ली रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी ने जम्मू मेल में कटरा से वापस दिल्ली अपने परिवार के साथ जा रही एक सोती हुई युवती से रेप का प्रयास किया था। आरोपी ने सोती हुई युवती के साथ बहुत ही अशलील हरकत की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस पर जब युवती हड़बड़ाकर उठी तो आरोपी नशे की हालत में गालीगलौज करने लगा और उस बोगी से भाग गया। लेकिन बाद में इसकी शिकायत दिल्ली पहुंचकर युवती ने दिल्ली जीआरपी से की। वारदात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, इसलिए दिल्ली जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अंबाला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही आरोपी को भी काबू कर लिया। जिसे अब अंबाला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed