फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDO and JE harassed the guards ate poison

एसडीओ और जेई से प्रताड़ित होकर चौकीदार ने खाया जहर

Sat, 14 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 14 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDO and JE harassed the guards ate poison
चौकीदार ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

पीडब्ल्यूडी कालोनी में रह रहे चौकीदार विनोद कुमार ने विभाग के एसडीओ और जेई पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चौकीदार के पास से एक नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन


इस नोट में चौकीदार ने दोनों अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना गुरुवार रात की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विनोद कुमार के बयान ले लिए हैं। फिलहाल उसके खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसने नोट में जिन अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी दोषी मिलते हैं तो उन पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी साहब अनाज  के पैसे भी रोक दिए
चौकीदार विनोद के पास से जो नोट बरामद हुआ है, उसे डीसी के नाम शिकायत की तरह लिखा गया है। इसमें लिखा है कि विभाग के एसडीओ मैकेनिकल सिंगला साहब व जेई (मैकेनिकल) मलिक साहब ने बहुत परेशान कर रखा है। इन्होंने मेरी एलटीसी रोक रखी है। मुझे अनाज के पैसे मिलते हैं, इन को भी रोक रखा है। मेरे लड़के के एजूकेशन के भी पैसे रोक रखे हैं। अप्रैल महीने की तनख्वाह भी रोक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने यह भी लिखा है कि पैसों के लिए उसने कई बार इन अधिकारियों के हाथ और पैर जोड़े हैं, पर उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की है। मैं अपने परिवार की देखभाल करने वाला अकेला सदस्य हूं। मेरा नौकरी के सिवा कोई गुजारा नहीं है। डीसी से गुजारिश है कि इन दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मैं इनसे परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed