{"_id":"634ae6d1710a5b16eb16b464","slug":"police-caught-the-accused-of-making-private-photo-viral-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पबजी खेलते हुए नाबालिग लड़की से की दोस्ती, निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: पबजी खेलते हुए नाबालिग लड़की से की दोस्ती, निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल
Sat, 15 Oct 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:29 PM IST
सार
अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल जिला पुलिस के महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक रेखा रानी व उनकी टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले तो पबजी गेम के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। फिर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
टीम ने 14 अक्तूबर को आरोपी बजजिंद्र सिंह वासी गांव तलवाड़ा खुर्द, ऐलनाबाद जिला सिरसा को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पबजी गेम खेलने के दौरान करनाल की नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन
जब इसका पता परिजनों को चला तो उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया। जिसके कारण लड़के ने लड़की व उसके परिजनों को बदनाम करने की नियत से लड़की की वीडियो व फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन