{"_id":"58bc585e4f1c1b5f01e7ebe1","slug":"police-accused-of-complacency-over-dowry-disputes-protesting-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज विवाद में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप, नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज विवाद में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दहेज विवाद में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप, नारेबाजी
- फोटो : Amar Ujala
कौजी गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को मारपीट के बाद घर से निकालने के मामले को लेकर रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख डीएसपी कुशलपाल ने ग्रामीणों को ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
मामला कलसौरा व भौजी गांव से संबंधित है। कलसोरा गांव की लड़की की शादी 8-9 साल पहले भौजी खालसा गांव में हुई थी। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करके लगातार मारपीट करते थे और वह लंबे समय तक अपने मायके में भी रही। कुलदीप ने कहा कि वह विवाहिता का भाई है, उसकी बहन भौजी खालसा में ब्याही हुई है। दहेज की मांग करते हुए उसकी बहन को घर से बाहर निकाला हुआ है। विवाहिता ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार दहेज के लिए तंग करते आ रहे हैं और उसके साथ मारपीट भी करते हैं। उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। सूचना देने के लिए जब 100 नंबर पर फोन किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर बाद में 1091 पर फोन कर सूचना दी गई। ग्रामीणों ने ससुरालियों की पिटाई से उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
डीएसपी कुशलपाल ने कहा कि विवाहिता ने अपनी सास, पति, देवर पर दहेज मांगने व मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सरपंच करण सिंह, जसमेर, नरेश, विजेंद्र, सतपाल, पूर्ण, सुमेर चंद, राजबीर, गुरनाम सिंह, गुरमेज, गुल्फाम, देशराज, सेठपाल, सतीश कुमार, सुलेखचंद, नवीन कुमार, इंतजार, राजबीर सिंह, सुनील कुमार, जसवंत सिंह, किरणा, अंग्रेजों, सलोचना, शांति, गुरनामों, नसीबो, रेनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन