फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players hitting serious allegations against the IG

खिलाड़ियों ने आईजी के सामने भी जड़े संगीन आरोप

Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

थ्रोबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी महिला कांस्टेबल अनीता द्वारा मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के अधिकारियों पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों में मामले में जांच कमेटी की अध्यक्ष आईजी डॉ. सुमन मंजरी के सामने अनीता समेत सात खिलाड़ियों ने आरोपों को दोहराया। इतना ही नहीं सभी लड़कियों ने अधिकारियों पर कई संगीन आरोप भी जड़े हैं। हालांकि, अनीता का तबियत ठीक नहीं होने पर उसे दोबारा से 21 अगस्त को कमेटी के सामने बुलाया है। अनीता ने साफ किया है कि कि अगर कमेटी ने उन्हें सही न्याय नहीं दिया तो वे हाईकोर्ट की शरण लेगी।

कांस्टेबल अनीता ने बताया कि एसपी रामकुमार, हैड क्लर्क, रीडर के रवैये से तंग होकर फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास कर किया था। इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। मंगलवार को भी आईजी के सामने पांच खिलाड़ियों ने बयान दर्ज कराए थे। बुधवार को जांच कमेटी ने मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में खिलाड़ी अनीता, रचना, मोनिका, मीना, कविता, ज्योति व चेतना के बयान कलमबद्ध कराए हैं। खिलाड़ियों ने बयानों में अपने पूर्व से सभी आरोपों को दोहराया और तंग करने के तथ्य भी पेश किए। अनीता ने बताया कि कमेटी की अध्यक्ष सुमन मंजरी ने उनके बयान लिए हैं और बयान में उन्होंने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तीनों पर प्रताड़ना के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी पर पूरा विश्वास कि कमेटी उनको सही इंसाफ देगी, अगर कमेटी ने सही न्याय नहीं दिया तो वे उच्च न्यायालय की शरण लेगी।

विज्ञापन

चार घंटे तक चली पूछताछ

जांच कमेटी के अधिकारियों ने सभी महिला कांस्टेबलों के अलग-अलग से बयान लिए। करीब चार घंटे तक आईजी आफिस में जांच का दौर चला। महिला कांस्टेबलों ने अधिकारियों को बयान देने के बाद बताया कि रीडर राजेंद्र उनके साथ अभद्र प्रकार की टिप्पणी करता था। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं देर, शाम आईजी ने एसपी रामकुमार से भी पूरे मामले में पूछपाछ की। 

विज्ञापन

पांच लाख रुपये का आफर देने का दावा

अनीता ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। एक सप्ताह से ज्यादा समय से उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है और बार-बार उन्हें टरकाया जा रहा है। अनीता ने दावा किया कि समझौते के लिए उसे एक खिलाड़ी के मार्फत पांच लाख रुपये ऑफर किए गए। अनीता ने कहा कि उसे पैसे नहीं, न्याय चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने नकारे सारे आरोप

सभी आरोप तथ्यहीन और बेबुनियादी हैं। खेल में सिलेक्शन परफोरमेंस और अनुशासन के आधार पर होता है। 40 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं, मेरी उम्र 59 साल है, इस तरह के आरोपों से आहत हूं, लेकिन मुझे सच्चाई पर विश्वास है। पांच लाख रुपये ऑफर के आरोप भी मनघड़ंत हैं, अगर कोई ऐसा कर रहा है तो अनीता को उसका नाम बताना चाहिए। यह सब दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, असल मामला तबादले का है। ला एंड आर्डर की ड्यूटी देने में कुछ लड़कियां आनाकाना करती हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि उनका दबदबा बना रहे। मुझे जांच कमेटी पर विश्वास है, अब वही सच और झूठ का फैसला करेगी। 

-रामकुमार, एसपी, पांचवीं बटालियन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed