फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paper leak of FCI Chowkidar post in Karnal of Haryana

Haryana: FCI चौकीदार पद का पेपर लीक, मोबाइल के साथ परीक्षार्थी काबू, आईफोन में मिली आंसर-की

Mon, 04 Jul 2022 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:33 AM IST
सार

जांच के दौरान आईफोन में आंसर-की मिलने पर परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 380 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में करनाल जिले में 45 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
Paper leak of FCI Chowkidar post in Karnal of Haryana
paper leak - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से रविवार को चौकीदार पद के लिए आयोजित परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस दौरान एक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षार्थी पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है, जिसने आई फोन से पेपर का फोटो खींचकर अपने भाई के व्हाट्सअप पर भेजा था और फिर आंसर-की मंगवाकर नकल कर रहा था। तभी चेकिंग के दौरान परीक्षा केंद्र में उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम हरियाणा में चौकीदार के करीब 380 पदों के लिए लिखित परीक्षा हरियाणा के करनाल शहर के अलग-अलग स्कूलों में सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित की गई। इसके लिए करनाल में ही 45 केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में सेक्टर-6 स्थित वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल में पश्चिम बंगाल निवासी परीक्षार्थी मोंटू मंडल आई फोन लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंच गया।

विज्ञापन

 

वहां प्रश्न पत्र मिलने के बाद उसने उसकी फोटो खींचकर अपने साथी के व्हाट्सअप पर भेज दिया। तभी निरीक्षण के दौरान एफसीआई की आब्जर्वर पूजा को उस परीक्षार्थी पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उससे मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें प्रश्न पत्र की आंसर-की भी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परीक्षार्थी मोबाइल के साथ केंद्र और कक्ष में कैसे पहुंच गया। 



स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा सूचना दी गई थी कि एक परीक्षार्थी से मोबाइल मिला है। सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट स्थित वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल में पहुंचकर मामले की जांच की गई और आरोपी मोंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - राजीव मिगलानी, थाना प्रभारी सेक्टर-32, 33

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed