{"_id":"573e0dc54f1c1bfd57ac75ef","slug":"lives-lost-in-crossing-the-canal-s-insistence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पार करने की जिद में हार गया जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर पार करने की जिद में हार गया जिंदगी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 20 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
करनाल स्थित कैथल नहर पुल के समीप एसवाईएल नहर में नहाते समय नहर पार करने की जिद में एक छात्र जिंदगी से हार गया। पुलिस लाइन निवासी थानेदार के 21 वर्षीय बेटे का शव गोताखोरों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन निवासी एएसआई वेदपाल मधुबन कांप्लेक्स में एसआई की ट्रेनिंग पर है। उसका बेटा विजयपाल बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। गुरुवार को गर्मी अधिक थी। दोस्तों की राय बन गई कि कैथल पुल के पास नहर में नहाकर आते हैं। बताया जा रहा है कि विजयपाल को तैरना कम आता था। विजयपाल नहर को एक बार पार कर गया।
विज्ञापन
बाद में दोबारा से पार करने की जिद उस पर भारी पड़ गई। नहर को पार करने के लिए जैसे ही वापस तैरता हुआ आया तो बीच में ही बहाव में डूब गया। जब तक उसके दोस्तों ने शोर मचाया तब तक वह डूब चुका था। गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे के बाद आधा किलोमीटर दूर विजयपाल का शव मिला है। पुलिस शव को लेकर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल पहुंची। वेदपाल के बेटे की मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन