फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, three man dead, road accident, karnal

तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
karnal, three man dead, road accident, karnal
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार, गीता राम वासी शिव कॉलोनी करनाल ने बताया कि दीपेश आनंद वासी सेक्टर-13 ने अपनी कार लापरवाही से चलाते हुए सरस्वती पुल पिपली के नजदीक उसकी बाइक  में टक्कर मार दी, जिस कारण वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध कार चालक पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस को दी अपनी शिकायत में जब्बर वासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद ने बताया कि उसका बहनोई राकेश वासी चनारथल अपने साथी हरमन के साथ कार में सवार होकर किसी काम से जा रहा था कि गांव बहलोलपुर के पास एक टाटा सूमो चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। इस कारण राकेश और हरमन गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में राकेश ने आदेश अस्पताल मोहरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना थाना बाबैन में मामला दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन

तीसरी घटना में पुलिस को दी अपनी शिकायत में लखविंद्र सिंह वासी चुडियाला थाना साहा जिला अंबाला ने बताया कि कार चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए जीटी रोड शाहाबाद पर गांव मोहरी के करीब सिमरजीत सिंह वासी चुडियाला की बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण सिमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed