फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

दुष्कर्म कर किशोरी को तीसरी मंजिल से फेंका

Wed, 14 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Wed, 14 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन गेट निवासी एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को घर पर बुलाकर पहले उसके
विज्ञापन
साथ दुष्कर्म किया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किशोरी को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के बाद छत से फेंकने की शहर में यह दूसरी घटना है।

किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अर्जुन गेट वासी विक्रांत ने सोमवार को किशोरी को मोबाइल पर झूठ बोलकर अपने घर पर बुलाया था। शक होने पर परिवार वाले भी किशोरी का पीछा करते हुए जब तक विक्रांत के घर पहुंचते तब तक वह किशोरी से दुष्कर्म कर चुका था। किशोरी के परिजनों को देखकर घबराए आरोपी ने किशोरी को तीन मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में किशोरी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि दुष्कर्मी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 पहली घटना: टॉफी के बहाने बुलाकर किया था दुष्कर्म
अर्जुन गेट की घटना से पहले शहर में एक और वारदात हो चुकी है। तब एक युवक ने बच्ची को टॉफी के बहाने घर बुलाया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने बच्ची को छत से फेंक दिया था। इस मामले में सिटी थाना पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed