फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

Mon, 12 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 12 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने
विज्ञापन
मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार देर रात हुई घटना के बाद जीआरपी टीम रातभर उनकी शिनाख्त में लगी रही। सुबह होने पर उनके मोबाइल से शिनाख्त हो गई। प्रेमी जोड़ा कई महीने से घर से फरार था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हालांकि इससे पहले परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया था।

तरावड़ी वासी बलिंद्र सिंह (26) के दो बच्चे हैं और उसकी शादी शाहाबाद में हो रखी है। पधाना गांव वासी युवती नेहा (22) का तीन साल पहले भठेड़ा खालसा गांव वासी सावन के साथ लव मैरिज हुई थी। इसके बाद बलिंद्र और नेहा में प्रेम प्रसंग चल पड़ा और दोनों घर से फरार हो गए। रात को दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। करनाल जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें दिल्ली-अमृतसर रेल ट्रैक पर करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक और युवती द्वारा आत्महत्या कर करने की सूचना मिली थी। जब वह टीम सहित मौके पर पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े थे। इनमें से एक बलिंद्र का तो दूसरा नेहा का था। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि दोनों शादीशुदा थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर जांच की जाएगी। वे कई महीने से घर से फरार थे।
युवती का शव लेने से इंकार किया
मेडिकल कॉलेज में युवती का शव लेने को लेकर भी उलझन बनी रही। लड़के के परिजन शव लेने आ गए, लेकिन लड़की के मायके व ससुराल वाले शव लेने से मना करने लगे। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर शव लेने के लिए दबाव बनाते नजर आए। आखिरकार ससुराल वालों ने शव लेने से साफ इंकार कर दिया, ऐसे में युवती के मायके वालों ने शव लिया। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
पटरी किनारे मोबाइल रखकर की आत्महत्या
जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बलिंद्र और नेहा ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल पटरी के किनारे रख दिए। मोबाइल के जरिये उनके परिजनों तक पहुंचा गया। बलिंद्र ने अंतिम कॉल अपने ससुराल शाहाबाद की हुई थी और नेहा के मोबाइल से अंतिम कॉल इसकी बहन के पास की हुई थी। नेहा के जीजा बलविंद्र से संपर्क से नेहा की शिनाख्त करवाई और बलिंद्र सिंह की शिनाख्त उसके ससुराल वालों ने की। पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed