फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Farmer dies in the field, family members accuse the farm neighbor of murder

Karnal: खेत में किसान की मौत, परिजनों ने खेत के पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया

Thu, 22 Aug 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 10:37 PM IST
सार

मृतक कृष्ण खेती से अलग भी कार्य करता था। उसके दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

विज्ञापन
Karnal: Farmer dies in the field, family members accuse the farm neighbor of murder
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में यमुना किनारे नलीपार गांव के खेत में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने खेत के पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर डीएसपी सोनू नरवाल कुंजपुरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। मामला पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नलीपार निवासी 35 वर्षीय कृष्ण अपने खेत में बने कमरे की छत पर बिट्ट व एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठा था। इस दौरान उसके सिर में किसी हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


हत्या की आशंका पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक कृष्ण के खेत में आरोपी बिजली की तार लगाता था। कृष्ण बार-बार उसे मना करता था। इस बात को लेकर उनकी कई बार कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलीपार गांव के कृष्ण के सिर में किसी चीज से वार करने की सूचना मिली है। कृष्ण की मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -सोनू नरवाल, डीएसपी करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed