फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, asi, son, murder, karnal

खेतों में मृत मिला एएसआई का बेटा, हत्या की आशंका

Thu, 02 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
एएसआई के बेटे की हत्या का शव को खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव मुबारकाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गांव के पास खेत में युवक का शव देखा। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और मधुबन पुलिस को सूचना दी। डीएसपी शकुंतला व थाना प्रभारी मधुबन गौरव पुनिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मृतक के बारे में जानकारी ली। युवक की शिनाख्त मोनू निवासी मुबारकाबाद के रूप में हुई। मृतक के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि मोनू मंगलवार को रात आठ बजे से ही घर से गायब था। उन्होंने मोनू की बहुत तलाश की, लेकिन उसका कही अतापता नहीं लगा। बुधवार की सुबह मालूम हुआ की मोनू का शव खेत में पड़ा है। अनिल ने बताया कि उसके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं, जबकि मोनू गांव में ही मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


मुंह से खून, गर्दन पर निशान
मोनू के नाक व मुंह से खून निकला हुआ था और उसकी गर्दन पर गहरे निशान मौजूद थे। शव की हालत को देखते हुए मोनू के परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की है। मृतक के भाई अनिल ने किसी तरह की पुरानी रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। अज्ञात हत्यारों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं, मौत के असली कारणों का जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
गौरव पुनिया, थाना प्रभारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed