फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Woman brutally murdered, chemical put on her mouth to hide her identity

Haryana: महिला की बेरहमी से हत्या, पहचान छिपाने के लिए मुंह पर डाला कैमिकल, हाथ पर लिखा है पीके

Tue, 20 Aug 2024 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

हाथ और पैर बांध कट्टे में बंदकर गन्ने के खेत में शव फेंका गया है। बांए हाथ पर पीके लिखा है। महिला की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Haryana: Woman brutally murdered, chemical put on her mouth to hide her identity
करनाल में खेत में मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। कर्ण विहार स्थित गन्ने के खेत में शव कट्टे में बंधा हुआ मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार महिला के हाथ-पैर बंधे थे। मुंह पर नमक व केमिकल डाला गया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेखपुरा गांव निवासी फौजी के खेत में मंगलवार की शाम को लेबर गन्ने के बंडल बांध रही थीं। इस दौरान उनको वहां एक भारी कट्टा मिला। जब उन्होंने इसे खोला तो उसमें महिला का शव मिला, जिस पर एक चादर लिपटी हुई थी और उसके पैर बंधे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम ने बताया कि शव में कीड़े पड़े हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हत्या कई दिन पहले की गई होगी। महिला के बांए हाथ पर पीके लिखा हुआ है। वहीं पुलिस टीम को घटनास्थल के पास कैमिकल की चार से पांच खाली बोतलें भी मिली हैं। जिनका महिला के ऊपर उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को खेत में कट्टे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर लगता है कि यह कई दिन पुराना है। महिला के हाथ पर पीके लिखा हुआ है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। -राजपाल, थाना प्रभारी, सदर


प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर जबरदस्ती या मारपीट के नहीं मिले निशान : पुलिस

पुलिस प्रवक्ता विजय ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर किसी भी तरह की जबरदस्ती या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। महिला का शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़े हैं। कैमिकल के कारण चेहरा पूरी तरह काला पड़ा है। जिसके कारण उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed