{"_id":"56e9afcd4f1c1b25778b4647","slug":"five-arrested-theft-of-50-million-case-store-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 50 लाख की चोरी मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 50 लाख की चोरी मामले में पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के असंध स्थित दुकान से करीब 50 लाख रुपये के सामान की चोरी मामले मेें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रजापत धर्मशाला के प्रधान सहित तीन लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए पांचों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पांचों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार की रात जींद रोड स्थित प्रजापत धर्मशाला मार्केट में एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी हो गई थी। दुकान संचालक संजय ने दुकान में चोरी का आरोप धर्मशाला के प्रधान सहित मैनेजमेंट के अन्य आठ सदस्यों पर लगाया है। संजय ने शिकायत में बताया कि धर्मशाला मैनेजमेंट कमेटी ने उससे दुकान खाली करवाने के लिए चोरी करवाई है। इस वारदात में उसकी दुकान से करीब 50 लाख रुपये का हार्डवेयर का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बधुवार को आठ में से पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान दुकान का सारा सामान बरामद कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आठ में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वीरवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन