फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunk driver crushes people with car in Karnal, two women die

Karnal: नशे में धुत्त कार चालक ने हाईवे पर छह को कुचला, दो महिलाओं की मौत, पुलिस ने 15 किमी पीछा कर पकड़ा

Sat, 07 Oct 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 12:25 PM IST
सार

तरावड़ी के समीप नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है।  आरोपी अंबाला से भिवानी जा रहा था। हादसे के बाद 15 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने कार सवार को काबू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतक महिलाओं को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Drunk driver crushes people with car in Karnal, two women die
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में नशे में धुत बेकाबू कार सवार ने तरावड़ी के पास हाईवे पर कई लोगों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके से फरार आरोपी कार चालक को पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर पीछा कर काबू कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसे नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ और वह यहां तक कैसे पहुंच गया। आरोपी की शिनाख्त भिवानी निवासी पूर्व सरपंच रामअवतार के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस के अनुसार नशे में होने के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिवानी निवासी पूर्व सरपंच रामअवतार काले रंग की स्कार्पियो कार-एचआर-31डी-0006 में शुक्रवार को अंबाला आया था। बताया जा रहा है कि कार सवार कैंसर का मरीज है और दवा लेने के लिए अंबाला आया था। यहां किसी पार्टी में उसने जमकर नशा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह फिर उसने शराब पी ली और नशे की हालत में ही कार लेकर हाईवे पर निकल पड़ा। इस दौरान तरावड़ी के पास हाईवे पर कार बेकाबू हो गई और उसने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में तखाना निवासी शांति देवी और नन्ही देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जो मजदूरी के लिए जा रहीं थीं, जबकि महिला सीता देवी और तीन अन्य बाइक सवार जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कार सवार को 15 किलोमीटर पीछा कर काबू कर लिया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, धरा गया कार सवार नशे में धुत्त है। वह फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

नशे में धुत्त कार सवार बोला- साहब मुझे नहीं पता मैं कहां हूं, मैने किसी को नहीं मारा, शराब भी नहीं पी
पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर जब पीछा कर आरोपी कार सवार को काबू किया गया तो नशे में धुत्त निकला। कार के अंदर बच्चों की साइकिल समेत अन्य कीमती सामान था। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई तो कहने लगा कि साहब मुझे नहीं पता कि मैं कहां हूं, मैने किसी को नहीं मारा है, न ही मैंने शराब पी है। गाड़ी को भी मैंने नहीं भगाया है। गाड़ी तो खड़ी हुई है। मुझे नहीं पता कि मैं यहां कैसे पहुंच गया।


आरोपी चालक ने नशे में हाईवे पर कई लोगों को कार से टक्कर मारी है। हादसे में मजूदरी करने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई है। आरोपी को कार समेत काबू कर लिया गया है। फिलहाल नशे में होने के कारण उसके बयान नहीं दर्ज हो सके हैं। - मुकेश कुमार, प्रभारी तरावड़ी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed