{"_id":"6f00a25a6ab8735c30d20204aa5327fa","slug":"doctor-suicide-in-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 में रहने वाले वेटरनरी सरकारी डॉक्टर मेवा सिंह ने गांव कुराली
विज्ञापन
के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर
थाना पुलिस ने डॉक्टर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना
चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया, वहीं पुलिस को डॉक्टर
के शव की तलाशी लेने में डॉक्टर की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
इसमें चार लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
सदर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के मुुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर मेवा सिंह पर करप्शन का मामला दर्ज था और मामले में समझौता करने पर उसके विभाग के ही कुछ लोग उससे तीस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। कोल गांव का रहने वाला डॉक्टर मेवा सिंह कैथल के गुहला चीका में कार्यरत था। जब फरवरी महीने में चार-पांच लोगों द्वारा एक साजिश के तहत उसे रिश्वत के झूठे मामले में फंसा दिया था।
इस समय मेवा सिंह जमानत पर आया था। इस मामले को खारिज करने व समझौता करने की एवज में उससे तीस लाख की मांग की जा रही थी, जिसको डॉक्टर देने में असमर्थ था। इसके चलते उसने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित मुकेश ने बताया की डॉक्टर मेवा सिंह उसके मामा थे। उनके ऊपर एक मामला दर्ज था। इसका समझौता करने का दबाव डाला जा रहा था, परंतु वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे पा रहे थे। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी जय नारायण ने बताया कि सुसाइड नोट के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी और उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।