फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   death of youth, neighboring the DJ played, controversy, firing, karnal

गांव में युवक की मौत, पड़ोसी ने बजाया डीजे, विवाद, फायरिंग

Wed, 02 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 02 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के गांव जड़ौली में युवक की मौत के अगले दिन गांव में डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय आमने सामने हो गए। मामला इतना बिगड़ गया कि कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग तक कर दी। बाद में पूरा गांव एकजुट हुआ तो आरोपी युवक यमुना नदी से होते हुए यूपी की तरफ फरार हो गए। हालांकि, बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत थाना कुंजपुरा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राजपाल नामक युवक की बीमारी के कारण मौत हो गई। इससे अगले दिन पड़ोस में एक अन्य समुदाय के घर शादी थी। ग्रामीणों का कहना है कि शादी होने के कारण परिवार ने नाचने के लिए आरकेस्ट्रा बुक कर रखा था। रात को जैसे ही तेज आवाज में गाने बजे और लड़कियां नाचने लगी तो ग्रामीण चौक गए। एक एक करके गांव वाले शादी वाले परिवार के पास गए और गांव में युवक की मौत होने के कारण शोक जताने के लिए डीजे नहीं बजाने की अपील की। शादी वाले पक्ष ने इस बात से इंकार कर दिया और कहा कि शादी है तो डीजे बजेगा। शादी में यूपी से कुछ लड़के आए थे, जिनके हाथों में देसी कट्टे थे।
विज्ञापन


विवाद बढ़ते देख कुछ युवकों ने हवा में तीन फायर किए, इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने के कारण युवा एकजुट हुए और सभी हाथों में लाठी और डंडे लेकर पहुंच गए। खुद को घिरता देख हवा में फायर करने वाले युवक यमुना नदी के रास्ते यूपी की ओर फरार हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। बाद में ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले के बाद पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। पुलिस ने डीजे बंद कराया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में रातभर रहा तनाव का माहौल
डीजे बजाने को लेकर पैदा हुए विवाद को लेकर गांव में रातभर तनाव का माहौल बना रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस भी रातभर गांव में ही तैनात रही। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को निपटाने की कोशिश की है। देर रात ग्रामीणों द्वारा डीजे को फेंकने के बाद एक बार स्थिति बिगड़ गई थी, हालांकि, अब स्थिति सामान्य है। वहीं, इस बारे में गांव के सरपंच के पति ब्रह्मजीत चौहान का कहना है कि गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी दे रखी है, पुलिस ही कुछ बता सकती है। फिलहाल में शांतिपूर्ण माहौल है।  


क्या कहती है पुलिस
इस बारे में कुंजपुरा थाना प्रभारी मनोज वर्मा का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गांव में डीजे को लेकर जरूर विवाद हुआ था, रात को ही दोनों पक्षों को समझा दिया गया था। ग्रामीण हवाई फायर करने के आरोप लगा रहे हैं, गोली चलने की घटना के बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed