{"_id":"65527e7df534749cc2098056","slug":"dead-body-of-youth-found-in-yamuna-canal-allegation-of-sacrifice-due-to-tantra-kriya-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: यमुना नहर में मिला युवक का शव, तंत्र क्रिया के चलते बलि देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: यमुना नहर में मिला युवक का शव, तंत्र क्रिया के चलते बलि देने का आरोप
Tue, 14 Nov 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:22 AM IST
सार
परिजन डीएसपी से मिले और बोले कि दिवाली की रात संदीप को दोस्तों के जरिए तांत्रिक ने बुलाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इंद्री के चौगांवा निवासी संदीप की मौत के बाद गमगीन बैठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल में चौगांवा निवासी युवक का शव यमुना नदी में मिला है। परिजनों का आरोप है कि दिवाली की रात तंत्र क्रिया के चलते उनके बेटे की बलि देकर शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्य तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए डीएसपी से मिले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
चौगांवा निवासी मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि संदीप (22) उसका इकलौता बेटा था। दिवाली की रात संदीप को उसके दोस्तों के जरिए तांत्रिक ने चंद्राव गांव में बुलाया। उसके बाद उसके बेटे को यमुना नदी के पास भेज दिया। फिर उसकी बलि देने के बाद यमुना नदी में फेंक दिया। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे का शव यमुना नदी में मिला है तो परिवार को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बेटे को उसके कमरे में जाकर देखा तो वह वहां नहीं था। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो यमुना नदी में संदीप का शव उतराते देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। युवक की हत्या कैसे की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक इस मामले में परिजनों ने केस दर्ज नहीं कराया है। सोमवार को परिजनों ने डीएसपी से मुलाकात कर आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग की है। डीएसपी सुभाषचंद्र का कहना है कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज में चालक था संदीप, पुलिस में भर्ती की कर रहा था तैयारी
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा संदीप हरियाणा रोडवेज में चालक था। साथ में वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। 14 नवंबर को उसे दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा देने जाना था। जिसके लिए वह काफी समय से तैयारी में जुटा था।