फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a six-month-old child found in a plastic bag on the railway track in Karnal

Haryana: करनाल में रेलवे ट्रैक पर प्लास्टिक के कट्टे में मिला छह माह के बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Mon, 23 Jan 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

सिर पर चोट के निशान मिले। की-मैन को लाइन चेक करते समय शव मिला, इसकी पहचान नहीं हुई है। शुक्रवार रात को भी मेरठ रोड पर कुरड़ी की सफाई करते समय एक दिन का नवजात बच्चा मिला था।

विज्ञापन
Dead body of a six-month-old child found in a plastic bag on the railway track in Karnal
बच्चे का मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर बजीदा से करनाल स्टेशन के बीच करीब छह माह के बच्चे का एक प्लास्टिक के कट्टे में शव मिला है। जीआरपी के अनुसार यह पृथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया। वहीं जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार रेलवे का एक की-मैन दोपहर तीन बजे बजीदा रेलवे स्टेशन से करनाल रेलवे लाइन की ओर अप लाइन पर ट्रैक चेक करते हुए आगे बढ़ रहा था। जहां रास्ते में अप लाइन से बाहर की तरफ उसे एक पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें कुछ कपड़े बाहर निकले दिखे।

विज्ञापन

 

की-मैन ने कट्टा चेक किया तो उसमें से कपड़े निकालने के बाद करीब छह माह के एक बच्चे का शव मिला। जिसके बाद उसने बजीदा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। जहां से स्टेशन मास्टर ने जीआरपी करनाल को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। वहीं आसपास खड़े लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बच्चे के सिर पर कान के पास चोट के निशान हैं।

 

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आ रहा है। किसी ट्रेन से बच्चे को कट्टे में डालकर रेलवे लाइन के पास फेंका गया या कोई बच्चे को मारकर यहां छोड़ गया है। फिलहाल बच्चे के शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 
 

बच्चे ने नीले रंग का गर्म इनरवेयर, स्लेटी रंग का लाल धारी वाला गर्म पायजामा, सफेद रंग का बनियान पहना है। वहीं तागड़ी, गले और दोनों हाथों में काले और लाल रंगे के डोरे पहने हैं। वहीं माथे पर टीका लगा है। उधर, शुक्रवार रात को भी मेरठ रोड पर कुरड़ी की सफाई करते समय एक दिन का नवजात बच्चा मिला था। जिसका इलाज नागरिक अस्पताल की एसएनसीयू विंग में चल रहा है। बच्चे की हालत में कुछ सुधार हुआ है। 



दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच बजीदा से करनाल की अप रेलवे लाइन के बाहर एक कट्टे में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बच्चे के शव को शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं बच्चे की पहचान के प्रयास जारी हैं। - महावीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, करनाल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed