फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crores of forgery in Karnal, Accountant secretly sold garlic of businessman

करनाल में करोड़ों की ठगी: मुनीम ने चुपके से बेचा व्यवसायी का लहसुन, कंप्यूटर जांच में सामने आई हकीकत

Tue, 06 Jun 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

करनाल में कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार मुनीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी से करोड़ों रुपये का लहसुन बेच कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crores of forgery in Karnal, Accountant secretly sold garlic of businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल में कारोबारी के मुनीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी से करोड़ों रुपये का लहसुन बेच कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जब कारोबारी ने दुकान की पूंजी से दस लाख रुपये निकालने के लिए कहा तो रुपये नहीं थे। शक होने पर कारोबारी ने सॉफ्टवेयर और दूसरे मुनीम से कंप्यूटर की जांच कराई तो आरोपियों की हकीकत सामने आई। करीब 1.20 करोड का कारोबारी के साथ हेरा-फेरी की गई।

विज्ञापन


एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़ित मुनीष ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नई सब्जी मंडी में 584 नंबर आढ़त है। वह लहसुन का 2008 कारोबार करता आ रहा है। उसकी आढ़त पर पवन कुमार अप्रैल 2016 से मुनीम का काम करता था। फर्म का सभी लेन-देन का हिसाब-किताब उसी के पास होता था। कुछ दिन बाद कारोबारी ने मुनीम से दुकान पूंजी से दस लाख रुपये निकालने के लिए बोला तो मुनीम ने कहा कि कोई रुपये नहीं है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ का चूना लगाया
शक होने पर कारोबारी ने अलग सॉफ्टवेयर और दूसरे मुनीम को बुलाकर कंप्यूटर को चेक कराने पर पता चला कि मुनीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्म को करीब डेढ़ करोड़ का चूना लगाया है। वर्ष 2019-20 में दूसरे आरोपी बहादुर के साथ 30.41 लाख का लहसुन बेच दिया। जबकि फर्म को 7.64 लाख रुपये इंद्राज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बाकी 22.76 लख रुपये का गबन कर लिया गया। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 10.45 लाख वर्ष 2021-22 में 13.44 लाख, 2022-2 वर्ष में 6.67 लाख और वर्ष 2018-19 में 54.17 लाख रुपये की हेरा-फेरी की। इस तरह आरोपियों ने कारोबारी का चोरी से लहसुन बेचकर करीब 1.20 करोड रुपये की धोखाधड़ी की। मामले की जानकारी होने पर कारोबारी ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed