फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   chain snatching, karnal chain snatching, Bhagwat Katha, karnal

भागवत कथा में तीन महिलाओं के गले से चेन झपटी

Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

करनाल शहर के कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दौरान तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का मामला प्रकाश में आया है। ममता निवासी होली मोहल्ला ने बताया कि बीते मंगलवार रात करीब आठ बजे वह सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा सुनने के लिए गई थी तो उस दौरान वहां तीन महिलाओं के गले से चेन तोड़ी गई।

विज्ञापन


ममता ने बताया कि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत सिटी पुलिस थाना में की है। महिला ने बताया कि उन्हेें कैमरे की फुटेज से पता लगा है कि चेन तोड़ने वाली भी तीन महिलाएं है। कैमरे की फुटेज भी पुलिस को दी गई है। ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकारी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed